Current Affairs In Hindi – हैल्लो दोस्तो आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे करेंट अफेयर्स Current affairs 2021 questions and answers के बारे में बतायेगें जो आपके UPSC , PSC , SSC, POLICE आदि आयोजित होने वाली परिक्षाओं में ज्यादा से ज्यादा पूछे जाते है। हम आपको अप्रैल 2021 के करेंट अफेयर्स बताने जा रहे है, जो आपके लिये बहुत ही महत्वपूर्ण होगें। इन करेंट अफेयर्स को पढ़कर आप अपनी करेंट की नॉलेज को और भी काफी बेहतर बना पायेगें। April 2021 Current Affairs In Hind
APRIL-2021 CURRENT AFFAIRS
1 | हाल ही में जारी विज्ञान एवं पर्यावरण केन्द्र (सीएसई) की रिपोर्ट के अनुसार एनसीआर के 27 श्हरो में सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद है। |
2 | हाल ही में पंजाबी लोक कवि प्रोफेसर कुलवंत सिंह ग्रेवाल का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। |
3 | हाल ही में भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश में संस्कृत सीखने के लिए लिटिल गुरू ऐप को लॉन्च किया है। |
4 | हाल ही में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर पद से बीपी कानूनगो सेवानिवृत हुए है। |
5 | हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य ने किराया और किरायेदारी समझौतो को विनियमित करने के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दी है। |
6 | हाल ही में पूर्व चुनाव आयुक्त डॉ. जीवाजी कृष्णमूर्ति का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। |
7 | हाल ही में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। |
8 | हाल ही में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने ‘वुमेन एंड मेन इन इंडिया 2020’ रिपोर्ट जारी की है। |
9 | हाल ही में इंटरनेशनल कॉउंसिल फॉर लेाकल एन्वॉयमेंट इनिशिएटिव का वैश्विक उपाध्यक्ष आतिशी को नियुक्त किया गया है। |
10 | हाल ही में एशियामनी बेस्ट बैंक अवॉर्डस 2021 के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ एसएमई बैंक एचडीएफसी बैक चुना गया है। |
11 | हाल ही में टोक्यो ओलंपिक 2021 से हटने वाला पहला देश उत्तर कोरिया बना है। |
12 | हाल ही में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ईएसआईसी के महानिदेशक के रूप में श्री मुखमील इस भाटिया को नियुक्त किया गया है। |
13 | हाल ही में एलजी इलेक्ट्रोनिक्स इंक मोबाइल निर्माता कंपनी ने दुनियाभर में अपनी मोबाइल व्यवसाय इकाई को बंद करने की घोषणा की है। |
14 | हाल ही में भारतीय सेना के नए उप प्रमुख के रूप में उपेंद्र द्वेदी को नियुक्त किया गया है। |
15 | हाल ही में आलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला नाविक नेत्रा कुमानन बनी है। |
16 | हाल ही में अर्ल सिमंस अमेरिकन रैपर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। |
17 | हाल ही में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। |
18 | हाल ही में आईपीएल के 14वें सीजन की शुरूआत हुई है। |
19 | हाल ही में जम्मू-कश्मीर मे चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का कार्य पूरा हुआ है। |
20 | हाल ही मे फोर्ब्स द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 10 सबसे अमीर अरबपति मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, शिव नाडर, राधाकिशन दामनी, उदय कोटक, लक्ष्मी मित्तल, कुमार बिड़ला, साइरस पुनावाला, दिलीप शंघवी, सुनील मिततल एंड फैमिली है। |
21 | हाल ही में सबसे कम पारियों में 13 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बाबर आजम (पाकिस्तान) बने है। |
22 | हाल ही में आरबीआई ने मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी वृद्धि दर 10.50 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। |
23 | हाल ही में महाराष्ट्र राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त प्रभार 1986 बैंच के आईपीएस संजय पांडेय को सौंपा गया है। |
24 | हाल ही मे जारी फोर्ब्स की सूची के अनुसार, अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी दुनिया मेंं सबसे अमीरों की सूची में 20वें स्थान पर है। |
25 | हाल ही में मध्यप्रदेश (12.50 की जगह 10.50 प्रतिशत शुल्क) राज्य ने महिलाओं के नाम पर संपत्ति लेने पर पंजीयन शुल्क में 2 प्रतिशत की छूट देने के आदेश दिया है। |
26 | हाल ही मे राष्ट्रीय बचत संस्थान द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार, पश्चिम बंगाल राज्य ने सरकार की लघु बचत योजनाओं में सर्वाधिक योगदान दिया है। |
27 | हाल ही मे फोर्ब्स द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 10 सबसे अमीर अरबपतियों की सूची में शीर्ष पर मुकेश अंबानी है। |
28 | हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों की सूची में भारत 3 (अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर) स्थान पर है। |
29 | हाल ही में भारत ने विशेष अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए श्रीलंका देश के साथ द्विपक्षीय एयर बबल समझौता किया है। |
30 | हाल ही में पूर्व इंटरनेशनल टेबल टेनिस खिलाड़ी सुहास कुलकणों का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। |
31 | हाल ही मे जारी वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 में प्रत्यक्ष कर संग्रह करीब 5 प्रतिशत से बढ़कर 9.45 लाख करोड़ हुआ है। |
32 | हाल ही में डिजिट इंश्योरेंस कंपनी का ब्रांड एम्बेस्डर विराट कोहली को नियुक्त किया गया है। |
33 | हाल ही में 74वें बाफटा पुरस्कारों में बेस्ट अभिनेत्री के पुरस्कार से फ्रांसिस मैकडोरमैंड (नोमाडलैंड) को सम्मानित किया गया है। |
34 | हाल ही में अमेरिकी पुरूष हॉकी टीम ने हरेन्द्र सिंह को अपना नया कोच नियुक्त किया है। |
35 | हाल ही में शादी के लिए जबरन धर्मांतरण पर कानून पारित करने वाला देश का तीसरा राज्य गुजरात बना है। |
36 | हाल ही में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य बीमा देने वाला देश का पहला राज्य राजस्थान बना है। |
37 | हाल ही में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। |
38 | हाल ही में केन्द्र सरकार ने आर्थिक मामलों के नए सचिव के रूप में अजय सेठ को नियुक्त किया है। |
39 | हाल ही में डॉ. भीम राव अंबेडकर की 130वीं जयंती मनाई गई है। |
40 | हाल ही में एक वनडे मैच में चेज करते हुए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के विश्व रिकॉर्ड को फखर जमान (पाकिस्तान) ने तोड़ा है। |
41 | हाल ही में भारत के पहले पर्यावरण मंत्री दिग्विजय सिंह झाला का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। |
42 | हाल ही में न्यूजीलैंड के सबसे बड़े क्रिकेट अवॉर्ड सर रिचर्ड हैडली मेडल से केन विलियमसन को सम्मानित किया गया है। |
43 | हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने देश की पहली महिला अन्तरिक्षयात्री नौरा अल मतरूशी को घोषित किया है। |
44 | हाल ही में वीरा सतिदर मशहूर मराठी अभिनेता और एक्टिविस्ट का निधन हो गया है। |
45 | हाल ही में भारत सरकार ने इस साल अप्रैल में डॉ. अंबंडकर जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। |
46 | हाल ही में पंजाब राज्य सरकार ने सोनू सूद बॉलीवुड अभिनेता को कोविड-19 टीकाकरण अभियान का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है। |
47 | हाल ही में महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से अनिल देशमुख ने इस्तीफा दिया है। |
48 | हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने रिटायर्ड जस्टिस सुरेंद्र कुमार यादव को उप लोकायुक्त नियुक्त किया है। |
49 | हाल ही में 10 अप्रैल को विश्व भर में नेशनल सिबलिंग्स डे के रूप में मनाया गया है। |
50 | हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने अपना 41वां स्थापना दिवस मनाया है। |
51 | हाल ही में ‘वज्र प्रहार 2021’ सैन्य अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच किया गया है। |
52 | हाल ही में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित संजय चक्रवर्ती प्रतिष्ठित निशानेबाज कोच का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। |
53 | हाल ही में एश्ले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया) खिलाड़ी ने मियामी ओपन टेनिस का खिताब जीता है। |
54 | हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने 2 महीने के लिए ‘मुख्यमत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना’ को लागू किया है। |
55 | हाल ही मे नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकोनॉमी रिसर्च की पहली महिला महानिदेशक पूनम गुप्ता को नियुक्त किया गया है। |
56 | हाल ही में बांग्लादेश में आयोजित हो रहे बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘शांतीर ओग्रोशेना 2021’ में भारतीय सेना भाग ले रही है। |
57 | हाल ही में 2 अप्रैल को विश्व भर में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया है। |
58 | हाल ही में दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है। |
59 | हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने महमूदपुर गांव का नाम बदलकर परासौली करने की मंजूरी दी है। |
60 | हाल ही मे भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (एसआईडीबीआई) का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस.रमन को नियुक्त किया गया है। |
61 | हाल ही में अगले पांच वर्षो 2021 से 2026 तक के लिए नया मुद्रास्फीति लक्ष्य 4 प्रतिशत रखा गया है। |
62 | हाल ही में 1 अप्रैल को ओडिशा राज्य ने अपना स्थापना दिवस मनाया है। |
63 | हाल ही में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के पूर्व जीएम गुरूमुख सिंह बावा को जनसम्पर्क के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। |
64 | हाल ही में डॉ. ऋषिराज पाठक को उनके आद्योन्मेष: काव्य संग्रह के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। |
65 | हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के 2021 सीजन के लिए आईसीसी के सॉफट सिग्नल नियम को हटा दिया है। |
66 | हाल ही में आईसीसी ने मार्च 2021 के लिए भुवनेश्वर कुमार भारतीय गेंदबाज को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। |
67 | हाल ही में 74वें बाफटा पुरस्कारों में बेस्ट अभिनेता के पुरस्कार से एंथनी हॉपकिन्स (द फादर) को सम्मानित किया गया है। |
68 | हाल ही में राजस्थान राज्य सरकार ने सरकारी नौकरीयों में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरूष उम्मीदवारों को 5 वर्ष और महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट देने की घोषणा की है। |
69 | हाल ही में बायजू ने 7300 करोड़ रूपए में आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड कंपनी का अधिग्रहण किया है। |
70 | हाल ही में देश के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में सुशील चंद्रा को नियुक्त किया गया है। |
71 | हाल ही में महाराष्ट्र का नया गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल को नियुक्त किया गया है। |
72 | हाल ही मे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में संजीव कुमार को नियुक्त किया गया है। |
73 | हाल ही में सरकार ने 1 जून 2021 से बिना हॉलमार्क वाले स्वर्ण आभूषणों की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। |
74 | हाल ही में मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। |
75 | हाल ही में फिल्म पगलेट की निर्माता गुनीत मोंगा को फ्रांस के सबसे बड़े नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्टस एंड लेटर्स सिविलियन अवॉर्ड से नवाजा गया है। |
76 | हाल ही मे 6 अप्रैल को विश्व भर में विकास और शांति के लिए खेल का अंतराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया है। |
77 | हाल ही में $100 अरब से अधिक के बाजार पूंजीकरण पार करने वाली तीसरी भारतीय कंपनी अदाणी समूह बनी है। |
78 | हाल ही में केन्द्र सरकार ने झारखंड राज्य के लिए 14 सड़क परियोजनाओं के लिए 670 करोड़ रूपये मंजूर किए है। |
79 | हाल ही मे आरबीआई ने लगातार 5वीं बार रेपो रेट को 4 प्रतिशत के निम्नतम स्तर पर बरकरार रखा है। |
80 | हाल ही में जलवायु परिवर्तन के लिए कानून लाने वाला पहला देश न्यूजीलैंड बना है। |
81 | हाल ही में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास ‘ला पेरोस’ में भारत, अमेरिका, जापान, फ्रांस एवं ऑस्ट्रेलिया ने भाग लिया है। |
82 | हाल ही में हॉलीवुड स्टार पॉल रिटर का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। |
83 | हाल ही मे 10 अप्रैल को विश्व भर मे विश्व हाम्योपैथी दिवस के रूप में मनाया गया है। |
84 | हाल ही में भारत मे होने वाली एशियाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के नेतृत्व के लिए एमसी मैरीकॉम को चुना गया है। |
85 | हाल ही में भारतीय क्रिकेट की शुरूआती महिला कमेंटेटर चंद्रा नायडू का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। |
86 | हाल ही में अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज मे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी फखर जमान (पाकिस्तान) बने है। |
87 | हाल ही में फीफा ने पाकिस्तान देश के फुटबॉल फेडरेशन (पीएफएफ) को संस्पेंड किया है। |
88 | हाल ही में जारी फोर्ब्स की सूची के अनुसार दुनिया के 10 सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस, एलन मस्क, बर्नार्ड अरनॉल्ट, बिल गेटस, मार्क जकरबर्ग, वॉरिन बफेट, लैरी अलिसन, लैरी पेज, सगेंई ब्रिन, मुकेश अंबानी है। |
89 | हाल ही में पाकिस्तान ने टिक टॉक ऐप पर लगे प्रतिबन्ध को हटा लिया है। |
90 | हाल ही में सबसे अधिक वनडे जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया देश की महिला क्रिकेट टीम ने बनाया है। |
91 | हाल ही में आईपलएल में 100वीं जीत दर्ज करने वाली तीसरी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स बनी है। |
92 | हाल ही में 15 अप्रैल को विश्व भर में विश्व कला दिवस के रूप में मनाया गया है। |
93 | हाल ही में तेलंगाना राज्य में 100 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाला देश का सबसे बडा तैरता हुआ सौर संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की है। |
94 | हाल ही में आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैकिंग में प्रथम स्थान बाबर आजम (पाकिस्तान) ने हासिल किया है। |
95 | हाल ही मे पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस मेंटेन नही करने पर लगने वाली 100 रूपये की पेनल्टी को घटाकर 50 रूपये कर दिया गया है। |
96 | हाल ही में अमेरिकी सरकार ने सेना की प्रथम महिला के रूप में क्रिस्टीन वमर्थ को नियुकत किया है। |
97 | हाल ही में पर्यावरण संरक्षण के लिए अक्षय कुमार भारतीय अभिनेता को गोल्डन ग्लोब ऑनर्स फॉउंडेशन से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है। |
98 | हाल ही में 5 अप्रैल को भारत मे राष्ट्रीय समुद्री दिवस के रूप में मनाया गया है। |
99 | हाल ही में केंद्र सरकार ने नए राजस्व सचिव के रूप में तरूण बजाज के रूप में नियुक्त किया है। |
100 | हाल ही मे 12 अप्रैल को मानव अन्तरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया है। |
April current affairs 2021 – उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर दोस्तो आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप मुझे Comment करके जरूर बताएं। हम ऐसी ही पोस्ट अगली बार आपके लिये फिर लेके आयेगें एक नये अंदाज में और एक नये डेली करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs) के साथ।
दोस्तो अगर यह पोस्ट आप लोगो ने पढ़ी और आप लोगो को यह पोस्ट अच्छी लगी तो कृपया ये पोस्ट आपके दोस्तो व रिश्तेदारों को जरूर Share करें। और आप मेरी ये पोस्ट Facebook, Instagram, Telegram व अन्य Social Media पर Share करें, धन्यवाद! में आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हुं। – Latest 2021 Current Affairs