Current affairs gk questions march 2021 – नमस्ते दोस्तों आज हम ले के आये है सामान्य ज्ञान से संबधित करंट अफेयर्स मार्च 2021 जो आपके करंट ज्ञान को बेहतर बनायेगा और आपकी आने वाली परीक्षाओं में आपको अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण कराएगा। जनरल नाॅलेज से संबधित ये Current affairs 2021 in hindi आपको आने वाली कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पुछे जाते है। आज निचे कुछ ऐसे करंट अफेयर्स 2021 इन हिन्दी के बारे में बताने जा रहे है जो आपको Competitive exams में पुछे जाऐंगें।
MARCH-2021 CURRENT AFFAIRS
1 | हाल ही में संसद टीवी चैनल को राज्यसभा और लोकसभा टीवी चैनलो का विलय करके बनाया गया है। |
2 | हाल ही में हरियाणा राज्य सरकार ने स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत निजी नौकरियों को आरक्षित करने के लिए विधेयक को मंजूरी दी है। |
3 | हाल ही में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रमोद चंद्र मोदी के कार्यकाल को बढ़ा दिया है। |
4 | हाल ही में भारत ने फिलीपिंस देश के साथ रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के लिए करार किया है। |
5 | हाल ही में भारत अपने चीन पड़ोसी देश के साथ हॉटलाइन स्थापित करने के लिए सहमत हुआ है। |
6 | हाल ही में इंग्लैड को हराकर भारत घर पर लगातार 13वीं टेस्ट सिरीज जीता है। |
7 | हाल ही में चीन ने पिछले वर्ष के मुताबिक अपने रक्षा बजट में 6.80प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। |
8 | हाल ही में स्वच्छ इंदौर के लिए नगर निगम ने आईआईटी इंदौर संस्थान के साथ आगामी 5 साल के लिए एक समझौता किया है। |
9 | हाल ही में बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा मैरीटाइम इंडिया समित 2021 का आयोजन किया गया है। |
10 | हाल ही में विनेश फोगाट ने महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। |
11 | हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा जारी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 में उत्तर प्रदेश के 14 शहरों को (लखनऊ पहले और वाराणसी दूसरे स्थान पर) शामिल किया गया है। |
12 | हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में भारत का अगला उच्चायुक्त मनप्रीत वोहरा को नियुक्त किया गया है। |
13 | हाल ही में पीएम मोदी को कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च असोसिएटस वीक 2021 में ग्लोबल एनर्जी ऐंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। |
14 | हाल ही में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 6 गेंद पर 6 छकके मारने वाला विश्व का दूसरा खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड बना है। |
15 | हाल ही में सुनील गावस्कर पूर्व भारतीय क्रिकेटर के टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के 50 साल पूरे होने पर उन्हे बैगी ब्लू कैप से सम्मानित किया गया है। |
16 | हाल ही में बहुराष्ट्रीय अभ्यास डेजर्ट फलैग की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात देश के द्वारा की जाएगी। |
17 | हाल ही में 4 मार्च को देश भर मे राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया है। |
18 | हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट परफॉरमेंस अभिनेता का अवॉर्ड मार्क रफालो को दिया गया है। |
19 | हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में कोरियाई फिल्म मिनारी को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। |
20 | हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 12 इंस्टीटयूट ने दुनिया के टॉप-100 शिक्षण संस्थानों में जगह बनाई है। |
21 | हाल ही में हरमनप्रीत कौर 100 वनडे मैच खेलने वाली पांचवी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी है। |
22 | हाल ही में राजस्व विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार तरूण बजाज को दिया गया है। |
23 | हाल ही में मुथूट समूह के चेयरमैन एमजी जॉर्ज मुथूट का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। |
24 | हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट टीवी सीरीज (ड्रामा) का अवॉर्ड द क्राउन को दिया गया है। |
25 | हाल ही में 1 मार्च को विश्व भर में शून्य भेदभाव दिवस के रूप में मनाया गया है। |
26 | हाल ही में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम की फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट 2021 के अनुसार, भारतीय परिवार हर साल प्रति व्यक्ति औसतन 50 किलोग्राम भोजन बर्बाद करता है। |
27 | हाल ही में देश का सबसे बड़ा ग्राउंड-बेस्ड ऑप्टिकल टेलीस्कोप उत्तराखंड राज्य में स्थापित किया गया है। |
28 | हाल ही में आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैकिंग में भारत टिम शीर्ष पर है। |
29 | हाल ही में अमेरिकी थिंक टैंक ‘फ्रीडम हाउस’ द्वारा भारत की आजादी की रेटिंग को ‘स्वतंत्र’ से घटाकर आंशिक स्वतंत्र किया गया है। |
30 | हाल ही में चैम्पियंस एन्ड वेंटरंस समिति का अध्यक्ष एमसी मैरीकॉम को चुना गया है। |
31 | हाल ही में दक्षिण अफ्रीका टेस्ट क्रिकेट टिम का नया कप्तान डीन एल्गर को नियुक्त किया गया है। |
32 | हाल ही में खगोलशास्त्रियों द्वारा खोजे गए एक नए गृह को सुपर-अर्थ एक्सोप्लाने नाम दिया गया है। |
33 | हाल ही में प्रसिद्ध संगीतकार बलदेव शरण नारंग का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। |
34 | हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा अगले 10 वर्षो में समुद्री परिवहन क्षेत्र में 82 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है। |
35 | हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट परफॉरमेंस सपोर्टिंग अभिनेता (टीवी) का अवॉर्ड जॉन बोयेगा को दिया गया है। |
36 | हाल ही में प्रशांत किशोर को कैप्टन अमरिंदर सिंह का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है। |
37 | हाल ही में भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण का 9वां स्थापना दिवस 1 मार्च् 2021 को मनाया गया है। |
38 | हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए 2 लाख 41 हजार 375 करोड़ रूपये का बजट पेश किया है। |
39 | हाल ही में लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो (बीओसी) के प्रधान महानिदेशक सत्येंद्र प्रकाश को नियुक्त किया गया है। |
40 | हाल ही में इसरो ने अपने पीएसएलवी सी51 रॉकेट का उपयोग करके कुल 19 उपग्रहों को लांच किया है। |
41 | हाल ही में सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक नए नियम की घोषणा की है, जिसके तहत 1 अप्रैल 2021 से सभी नई कारों में दोनो फ्रंट सीटों के एयरबैग् अनिवार्य होगें। |
42 | हाल ही में ग्लोबल एंटी-टेररिस्ट वॉचडॉग फाइनेशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान देश को जून 2021 तक ग्रे लिस्ट में बनाए रखने का फैसला किया है। |
43 | हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 1,920 करोड़ रूपए में बने कुल 27 बिजली उप-केन्द्रो का लोकार्पण किया है। |
44 | हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी राजनीतिक पार्टी में शामिल हुए है। |
45 | हाल ही में ब्रिटिश थिंक-टैंक इंटरनेशनल इंस्टीटयूट फॉर स्ट्रैटेतिक स्टडीज के अनुसार, वर्ष 2020 में दुनिया में सबसे बड़ा रक्षा व्यय वाला देश अमेरिका है। |
46 | हाल ही में देश का पहला हाईटेक सुविधाओं से लैस किडनी डायलासिस अस्पताल दिल्ली शहर में खोला गया है, जिसमे इलाज और खाना मुफत में होगा। |
47 | हाल ही में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 900 विकेट लेने वाले इंग्लैड के पहले गेंदबाज जेम्स ऐंडरसन बने है। |
48 | हाल ही में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी जीडीपी के पूर्व अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-2021 की जीडीपी वृद्धि दर 8 प्रतिशत रहेगी। |
49 | हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिवर्ष विश्व स्तर पर उत्पादित भोजन का 17 प्रतिशत बर्बाद होता है। |
50 | हाल ही में भारत ने भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र द्वारा विकसित डिजिटल कोबाल्ट थेरेपी मशीन मेडागास्कर देश को दान की है। |
51 | हाल ही में संसद टीवी चैनल का पहला सीईओ रवि कपूर को नियुक्त किया गया है। |
52 | हाल ही में कर्नाटक राज्य की प्रसिद्ध गायिका डॉ. ओमनाकुटटी को स्वाति संगीता पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। |
53 | हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा जारी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स मे 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरो में बेंगलुरू शहर प्रथम स्थान पर है। |
54 | हाल ही में एशिया प्रशांत ग्रामीण एवं कृषि कर्ज संगठन का नया प्रमुख नाबार्ड चेयरमैन जीआर चिंतला को नियुक्त किया गया है। |
55 | हाल ही मे 3 मार्च को विश्व भर में वन्यजीव संरक्षण दिवस और विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में मनाया गया है। |
56 | हाल ही में गोल्डन अवॉर्ड में बस्ट मोशन पिक्चर्स एनिमेटेड का अवॉर्ड सोल को दिया गया है। |
57 | हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा जारी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 में 10 लाख से कम की आबादी वाले टॉप-10 शहर शिमला, भुवनेश्वर, सिलवासा, काकीनाडा, सलेम, वेल्लोर, गांधीनगर, गुरूग्राम, दावणगेरे, तिरूचिरापल्ली है। |
58 | हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट परफॉरमेंस अिभनेत्री (टीवी सीरीज) का अवॉर्ड कैथरीन ओ’हारा को दिया गया है। |
59 | हाल ही में 78वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में चैडविक बोसमैन (ड्रामा फिल्म मा रेनीज ब्लैक बॉटम) को मरणोपरांत बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया है। |
60 | हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज बनी है। |
61 | हाल ही में गुगल के वाइस प्रेजिडेंट पद से इस्तीफा सीजर सेनगुप्ता ने दिया है। |
62 | हाल ही में फ्रांस ने अन्तरिक्ष में अपना पहला AsterX सैन्य अभ्यास शुरू किया है। |
63 | हाल ही मे पीएम के प्रमुख सलाहकार पद से पीके सिन्हा ने इस्तीफा दिया है। |
64 | हाल ही में एमपी में कायाकल्प अवॉर्ड 2020-2021 की घोषणा के अनुसार, विक्टोरिया जिला अस्पताल (जबलपुर) को पहला स्थान मिला है। |
65 | हाल ही में बीसीसीआई ने वर्ष 2021 के लिए आईपीएल की स्पोंसरशिप वीवो कंपनी को दी है। |
66 | हाल ही में बिहार राज्य का 109वां स्थापना दिवस मनाया गया है। |
67 | हाल ही में उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा दिया है। |
68 | हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर का पहला पुलिस कमिश्नर असीम अरूण को नियुक्त किया है। |
69 | हाल ही में पीएम ने विश्व जल दिवस के अवसर पर जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन’ लांच किया है। |
70 | हाल ही में लोकसभा से दिल्ली में अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबधिंत विधेयक पास हुआ है। |
71 | हाल ही मे 67वें नेशनल अवार्ड समारोह में छिछोरे फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। |
72 | हाल ही में अमेरिकी मुक्केबाज मार्वलेस मर्विन हेगलर का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। |
73 | हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेश के रूप में एम.ए. गणपति को नियुकत किया गया है। |
74 | हाल ही में खेलो इंडिया योजना का विस्तार 2021-22 से बढ़ाकर 2025-26 तक कर दिया गया है। |
75 | हाल ही में हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस संघ का अध्यक्ष केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर को चुना गया है। |
76 | हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में श्तक जड़े बिना सर्वाधिक अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड निरोशन डिकवेला ने बनाया है। |
77 | हाल ही में वज्र नए भारतीय तटरक्षक जहाज को औपचारिक रूप से भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। |
78 | हाल ही में जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021 के अनुसार, दुनिया का सबसे कम खुशहाल देश जिम्बाब्वे है। |
79 | हाल ही में तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में सामिया सुलहू हसन को नियुक्त किया गया है। |
80 | हाल ही में फुटबॉलर फ्रेंच लीग वन में 100 गोल दागने वाले सबसे युवाप फुटबॉलर काइलियान म्बापे बने है। |
81 | हाल ही में करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बने है। |
82 | हाल ही में 27 मार्च को विश्व भर में विश्व रंगमंच दिवस के रूप में मनाया गया है। |
83 | हाल ही में पाकिस्तान ने टिक टॉक चीनी ऐप को फिर से प्रतिबंधित कर दिया है। |
84 | हाल ही में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020, 20 लोगो को प्रदान किया गया है। |
85 | हाल ही में केन्द्र सरकार ने भारत का नया सांख्यकीविद (सीएसआई) डॉ.जी.पी. समंता को नियुक्त किया गया है। |
86 | हाल ही में देश का पहला हीलिंग सेंटर रानीखेत (उत्तराखंड) में खोला गया है। |
87 | हाल ही में फिल्मफेयर अवार्डस-2021 में बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। |
88 | हाल ही में भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन का कार्यकाल 1 साल तक के लिये बढ़ा दिया गया है। |
89 | हाल ही में स्कॉर्पियन क्लास की सबमरीन INS करंज को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया है। |
90 | हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने ‘नगरोदय’ योजना की घोषणा की है। |
91 | हाल ही में बीबीसी इंडियन स्पोर्टजवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्डस की विजेता कोनेरू हप्पी बनी है। |
92 | हाल ही में आईसीसी द्वारा जारी गेंदबाजों की वनडे रैकिंग में जसप्रीत बुमराह टॉप-10 में शामिल इकलौते भारतीय है। |
93 | हाल ही में उत्तराखंड राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत को नियुक्त किया गया है। |
94 | हाल ही में जारी विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट के अनुसार, 11 प्रतिशत निम्न-आय वाले देशों में ओपन डाटा नीति है। |
95 | हाल ही में वर्ष 2020 में दुनिया की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी एप्पल बनी है। |
96 | हाल ही में विश्व वायु गुणवत्ता सूचकांक 2020 के मुताबिक विश्व में सबसे प्रदूषित राजधानी दिल्ली है। |
97 | हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब मुबंई ने जीता है। |
98 | हाल ही में 19 मार्च को विश्व भर में वर्ल्ड स्लीप डे के रूप में मनाया गया है। |
99 | हाल ही में कपिल देव पूर्व भारतीय क्रिकेटर को भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) के सदस्य के रूप में चुना गया है। |
100 | हाल ही में पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और बांग्लादेश के बीच बने मैत्री सेतु का उध्दाटन किया है। |
*********************
March current affairs 2021 – उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर दोस्तो आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप मुझे Comment करके जरूर बताएं। हम ऐसी ही पोस्ट अगली बार आपके लिये फिर लेके आयेगें एक नये अंदाज में और एक नये डेली करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs) के साथ।
दोस्तो अगर यह पोस्ट आप लोगो ने पढ़ी और आप लोगो को यह पोस्ट अच्छी लगी तो कृपया ये पोस्ट आपके दोस्तो व रिश्तेदारों को जरूर Share करें। और आप मेरी ये पोस्ट Facebook, Instagram, Telegram व अन्य Social Media पर Share करें, धन्यवाद! में आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हुं। – Latest 2021 Current Affairs