विज्ञान की शाखाऐं एवं अध्ययन विषय
हैल्लो दोस्तों आज हम आपको इस पास्ट के माध्यम से विज्ञान की कुछ प्रमुख शाखाएं व उनसे संबधित अध्ययन के बारे में बतायेगें जो आपके नॅलेज के लिये बेहतर शाबित होगें। हम आपको बतायेगें की विज्ञान की कौन-कौन सी शाखाएं होती है और उन शाखाअेां में कौन-कौन से अध्ययन होते है। विज्ञान की इन शाखाओं में कई प्रकार के विषयों पर अध्ययन किया जाता है, जैसे मानव, जीव-जन्तु, वातावरण, ब्रम्हाण्ड, चिकित्सा, फल-फूल, मौसम, पैड-पौधे, शिलालेखों आदि जैसे विषयों का अध्ययन किया जाता है। आज हम उन्ही शाखाओ के बारे में जानेगें।
विज्ञान की प्रमुख शाखाएं सूची
एनाटॉमी (Anatomy) | एन्थ्रोपोलॉजी (Anthropology) | एस्ट्रोलॉजी (Astrology) |
एस्ट्रोनोमी (Astronomy) | सिरेमिक्स (Ceramics) | ओन्कोलॉजी (Oncology) |
यूजेनिक्स (Eugenics) | एपिडेमियोलॉजी (Epidemiology) | एरेनियोलॉजी (Araneology) |
कीमोथेरेपी (Chemotherapy) | क्रायोजेनिक्स (Cryogenics) | इकोलॉजी (Ecology) |
एन्टोमोलॉजी (Entomology) | एपीडीमियोलॉजी (Epidemiology) | एक्स-बायोलॉजी (Ex-biology) |
जियोलॉजी (Geology) | जिरोन्टोलॉजी (Gerontology) | होर्टीकल्चर (Horticulture) |
हाइड्रोपैथी (Hydrotherapy) | हाइजीन (Hygiene) | होलोग्राफी (Holography) |
होरोलॉजी (Horology) | मैमोग्राफी (Mammography) | मीट्रियोलॉजी (Metreology) |
मॉर्फोलॉजी (Morphology) | न्यूरोलॉजी (Neurology) | ओडोन्टोग्राफी (Odontography) |
ऑप्टिक्स (Optics) | ऑर्निथोलॉजी (Ornithology) | ऑस्टियोलॉजी (Osteology) |
पोमाेलॉजी (Pomology) | सिस्मोलॉजी (Seismology) | एरोनॉटिक्स (Aeronautics) |
एस्थेटिक्स (Esthetics) | एग्रोस्टोलाॅजी (Agrostology) | अर्बोरीकल्चर (Arboriculture) |
ऑर्कियोलॉजी (Archaeology) | एस्ट्रोफिजिक्स (Astrophysics) | कैलिस्थेनिक्स (Calisthenics) |
कान्कोलॉजी (Conchology) | कास्मोगोनी (Cosmogony) | कास्मोग्राफी (Cosmography) |
क्रिप्टोग्राफी (Criptography) | एपीग्राफी (Epigraphy) | एथनोग्राफी (Ethnography) |
इथोलॉजी (Ethology) | जीनीकोलॉजी (Genecology) | जियोडेसी (Geodesy) |
जियोमेडिसीन (Geomedicine) | हीलियोथेरेपी (Heliotherapy) | हाइड्रोपोनिक्स (Hydroponics) |
हाइड्रोस्टेटिक्स (Hydrostatics) | लेक्सीकोग्राफी (Lexicography) | न्यूमेरोलॉजी (Numerology) |
न्यूमिसमेटिक्स (Numismatics) | फाइकोलॉजी (Phycology) | सेरीकल्चर (Sericulture) |
टेलीपैथी (Telepathy) | हिप्नोलॉजी (Hypnology) | टोक्सीकोलॉजी (Toxicology) |
कोस्मोलॉजी (Cosmology) | सेलीनोलॉजी (Selinology) |
विज्ञान की कुछ प्रमुख शाखाएं व उनसे संबधित अध्ययन
एनाटॉमी (Anatomy)
यह जीव विज्ञान की वह शाखा है, जो शरीर की आंतरिक संरचना से सम्बन्धित है।
एन्थ्रोपोलॉजी (Anthropology)
यह विज्ञान की वह शाखा है जिसमें मानव के विकास, रीति-रिवाज, इतिहास, परम्पराओं से सम्बन्धित विषयों का अध्ययन किया जाता है।
एस्ट्रोलॉजी (Astrology)
यह विज्ञान मानव के जीवन पर विभिन्न नक्षत्रों के प्रभावों का अध्ययन करता है, इसे ज्योतिषशास्त्र भी कहते है।
एस्ट्रोनोमी (Astronomy)
यह खगोलिय पिण्डों का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।
सिरेमिक्स (Ceramics)
यह टेक्नोलोजी की वह शाखा है जो चीनी मिटटी के बर्तन तैयार करने से संबधित है।
ओन्कोलॉजी (Oncology)
कैंसर का अध्ययन
यूजेनिक्स (Eugenics)
आनुवंशिक घटकों में फेर बदल के कारण मनुष्य में हुए परिवर्तन
एपिडेमियोलॉजी (Epidemiology)
महामारी रोग के अध्ययन से संबधित है।
एरेनियोलॉजी (Araneology)
मकड़ो का अध्ययन
कीमोथेरेपी (Chemotherapy)
यह चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा है जिसमें रासायनिक यौगिकों से उपचार किया जाता है।
क्रायोजेनिक्स (Cryogenics)
यह निम्न ताप के विभिन्न प्रयोगों तथा नियंत्रणों का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।
इकोलॉजी (Ecology)
यह विज्ञान वनस्पतियों तथा प्राणियों के पर्यावरण या प्रकृति से संबधो का अध्ययन करता है।
एन्टोमोलॉजी (Entomology)
जन्तु विज्ञान की यह शाखा कीट-पतंगो का व्यापक अध्ययन करती है।
एपीडीमियोलॉजी (Epidemiology)
चिकित्सा विज्ञान की यह शाखा महामारी और उनके उपचार से संबधित है।
एक्स-बायोलॉजी (Ex-biology)
इसमें पृथ्वी को छोड़कर अन्य ग्रहों व उपग्रहों पर जीवन की संभावनाओं का अध्ययन किया जाता है।
जियोलॉजी (Geology)
भूगर्भ सम्बन्धी अध्ययन, उसकी बनावट, संरचना आदि का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
जिरोन्टोलॉजी (Gerontology)
वृद्धावस्था से सम्बन्धित तथ्यों का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
होर्टीकल्चर (Horticulture)
फल-फुल व साग-सब्जी उगाने, बाग लगाने, पुष्प उत्पादन का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
हाइड्रोपैथी (Hydrotherapy)
इस विज्ञान के द्वारा पानी से रोगो की चिकित्सा होती है।
हाइजीन (Hygiene)
स्वास्थ्य की देखभाल करने वाला यह स्वास्थ्य का विज्ञान है।
होलोग्राफी (Holography)
यह लेसर पुंज की सहायता से त्रिविमीय चित्र बनाने वाली एक विधि है।
होरोलॉजी (Horology)
यह समय मापने वाला विज्ञान है।
मैमोग्राफी (Mammography)
यह स्त्रियों में पाये जाने वाले ब्रेस्ट कैंसर की जांच करने वाले चिकित्सा विज्ञान की शाखा है।
मीट्रियोलॉजी (Metreology)
मौसम की दशाओं में होने वाली क्रियाओं व परिवर्तनों का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
मॉर्फोलॉजी (Morphology)
पृथ्वी पर पाये जाने वाले प्राणियो तथा पौधों की संरचना, रूप, प्रकार आदि का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
न्यूरोलॉजी (Neurology)
मानव शरीर की नाडियों या तंत्रिकाओं का अध्ययन तथा उपचार इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
ओडोन्टोग्राफी (Odontography)
दांतो का अध्ययन करने वाली चिकित्सा विज्ञान की यह एक शाखा है।
ऑप्टिक्स (Optics)
प्रकाश के प्रकार व गुणोंं का अध्ययन करने वाले भौतिकशास्त्र की यह एक शाखा है।
ऑर्निथोलॉजी (Ornithology)
इस विज्ञान में पक्षियों से सम्बन्धित अध्ययन किया जाता है।
ऑस्टियोलॉजी (Osteology)
प्राणिविज्ञान की इस शाखा में हड्डियों का अध्ययन किया जाता है।
पोमाेलॉजी (Pomology)
यह विज्ञान फलों के अध्ययन से सम्बन्धित है।
सिस्मोलॉजी (Seismology)
विज्ञान की इस शाखा द्वारा भूकम्पों का अध्ययन किया जाता है।
एरोनॉटिक्स (Aeronautics)
इस विज्ञान की शाखा के अन्तर्गत वायुयान सम्बन्धी तथ्यो का अध्ययन होता है।
एस्थेटिक्स (Esthetics)
इस शाखा के अन्तर्गत सौन्दर्य (ललित कला) शास्त्र का अध्ययन होता है।
एग्रोस्टोलाॅजी (Agrostology)
यह घासों से सम्बन्धित विज्ञान की शाखा है।
अर्बोरीकल्चर (Arboriculture)
यह वृक्ष उत्पादन सम्बन्धी विज्ञान की शाखा है।
ऑर्कियोलॉजी (Archaeology)
यह पुरातत्व सम्बन्धी विज्ञज्ञन की शाखा है।
एस्ट्रोफिजिक्स (Astrophysics)
यह नक्षत्रों के भौतिक रूप से सम्बन्धित खगोलिय अर्थात खगोल भौतिकी विज्ञान की शाखा है।
कैलिस्थेनिक्स (Calisthenics)
इस शाखा के अंतर्गत शारीरिक सौन्दर्य एवं शक्तिवर्धक व्यायामों की विधियों सम्बन्धी ज्ञान का अध्ययन होता है।
कान्कोलॉजी (Conchology)
इस शाखा के अन्तर्गत शंखविज्ञान (मोलस्क विज्ञान) का अध्ययन होता है।
कास्मोगोनी (Cosmogony)
इस शाखा के अन्तर्गत ब्रम्हाण्डोत्पत्ति सिद्धान्त का अध्ययन होता है।
कास्मोग्राफी (Cosmography)
इस शाखा के अन्तर्गत विश्व-रचना सम्बन्धी ज्ञान का अध्ययन होता है।
क्रिप्टोग्राफी (Criptography)
इस शाखा के अन्तर्गत गूढ़ लेखन या बीजलेखन सम्बन्धी ज्ञान का अध्ययन होता है।
एपीग्राफी (Epigraphy)
इस शाखा के अन्तर्गत शिलालेख सम्बन्धी ज्ञान का अध्ययन होता है।
एथनोग्राफी (Ethnography)
इस शाखा के अंतर्गत मानव जाति का अध्ययन होता है।
इथोलॉजी (Ethology)
इस शाखा के अंतर्गत प्राणियों के आचार तथा व्यवहार का अध्ययन होता है।
जीनीकोलॉजी (Genecology)
इस शाखा के अंतर्गत जीवों की जातियों के विभेदों का अध्ययन होता है।
जियोडेसी (Geodesy)
इस शाखा के अंतर्गत भूगणित ज्ञान का अध्ययन किया जाता है।
जियोमेडिसीन (Geomedicine)
यह औषधि शास्त्र की वह शाखा है, जो जलवायु व वातावरण का स्वास्थ्य पर प्रभाव का अध्ययन करती है।
हीलियोथेरेपी (Heliotherapy)
सूर्य के प्रभाव से चिकित्सा करने की प्रक्रिया को कहते है।
हाइड्रोपोनिक्स (Hydroponics)
इस शाखा के अंतर्गत जल संवर्धन का अध्ययन किया जाता है।
हाइड्रोस्टेटिक्स (Hydrostatics)
इस शाखा के अन्तर्गत द्रवस्थैतिक का अध्ययन होता है।
लेक्सीकोग्राफी (Lexicography)
यह शब्दकोश संकलन तथा लिखने की कला है।
न्यूमेरोलॉजी (Numerology)
यह विज्ञान की वह शाखा है जिसमें अंको का अध्ययन किया जाता है।
न्यूमिसमेटिक्स (Numismatics)
इस विज्ञान की शाखा के अन्तर्गत पुराने सिक्कों का अध्ययन होता है।
फाइकोलॉजी (Phycology)
इन शाखा के अन्तर्गत शैवालों का अध्ययन होता है।
सेरीकल्चर (Sericulture)
इस शाखा के अन्तर्गत रेशम के कीड़े के पालन और उनसे रेशम के उत्पादन का अध्ययन होता है।
टेलीपैथी (Telepathy)
इस शाखा के अन्तर्गत मानसिक संक्रमण की प्रक्रिया का अध्ययन होता है।
हिप्नोलॉजी (Hypnology)
नींद का अध्ययन।
टोक्सीकोलॉजी (Toxicology)
इस शाखा के अन्तर्गत विषों के बारे में अध्ययन होता है।
कोस्मोलॉजी (Cosmology)
यह समस्त ब्रम्हाण्ड का अध्ययन करने वाली विज्ञान की एक शाखा है।
सेलीनोलॉजी (Selinology)
इस शाखा के अन्तर्गत चन्द्रमा के मूल स्वरूप तथा गति के वर्णन का अध्ययन किया जाता है।
उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर दोस्तो आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप मुझे Comment करके जरूर बताएं। हम ऐसी ही पोस्ट अगली बार आपके लिये फिर लेके आयेगें एक नये अंदाज में और एक नये स्पेशल जीके हिंदी के साथ।
दोस्तो अगर यह पोस्ट आप लोगो ने पढ़ी और आप लोगो को यह पोस्ट अच्छी लगी तो कृपया ये पोस्ट आपके दोस्तो व रिश्तेदारों को जरूर Share करें। और आप मेरी ये पोस्ट Facebook, Instagram, Telegram व अन्य Social Media पर Share करें, धन्यवाद! में आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हुं।