Biography of Vladimir Putin In Hindi
Putin In Hindi – हेल्लो दोस्तो आज हम आपको रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन President Vladimir Putin के बारे में बताने जा रहे है जिनका पुरा नाम व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन Vladimir Vladimirovich Putin है। पुतिन के जीवन के बारे में About the life of Putin हम आपको इस पोस्ट के बारे में बतायेगें। दुनिया का सबसे बडा देश रूस के चौथी बार रह चुके राष्ट्रपति पुतिन Putin दुनिया भर में प्रचलित है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के दुनिया भर में चर्चे है। आज हम आपको उनके बारे में बतायेगें की पुतिन का जन्म कब हुआ, पुतिन का जन्म कहां हुआ, पुतिन के माता-पिता का क्या नाम है व वह क्या काम करते थे, पुतिन की पत्नी व उनके बच्चे के बारे में, पुतिन ने कहा से शिक्षा प्राप्त की, पुतिन का राजनीतिक करियर कैसा रहा, पुतिन का राष्ट्रपति कार्यकाल, पुतिन के पुरस्कार एवं सम्मान, पुतिन के बारे में अनसुनी बातें आदि के बारे में आपको इस पोस्ट के माध्यम से बातायेगें। Putin Biography In Hindi, Biography Of Putin President Of Russina
नाम | व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) |
पुरा नाम | व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन (Vladimir Vladimirovich Putin) |
जन्म | ७ अक्टूम्बर १९५२ |
जन्म स्थल | सोवियत संघ के रूसी गणराज्य के लेनिनग्राद, वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग |
पिता का नाम | व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन (Vladimir Spiridonovich Putin) |
माता का नाम | मारिया ईवानोव्ना शैलोमवा (Maria Ivanovna Shelomova) |
पत्नी का नाम | ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचेरेत्नाया (Lyudmila Aleksandrovna Ocheretnaya) ( २ अप्रैल २०१४ को दोनो के बिच आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। ) |
बच्चों का नाम | दो पुत्रियां मारिया पुतिन और येकातेरिना पुतिन (Mariya Putin and Katerina Tikhonova) |
राष्ट्रीयता | रूसी |
शिक्षा | कानून स्नातक डिग्री |
धर्म | ईसाई धर्म, विशेष रूप से रूसी रूढिवादी |
राजनीतिक करियर | १९९० से १९९६ तक |
राष्ट्रपति के रूप में सफर | कार्यवाहक राष्ट्रपति : १९९९ – २००० राष्ट्रपति के रूप में पहला कार्यकाल : २००० – २००४ राष्ट्रपति के रूप में दुसरा कार्यकाल : २००४ – २००८ राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल : २०१२ – २०१८ राष्ट्रपति के रूप में चौथा कार्यकाल : २०१८ – वर्तमान |
शौक | जूडो – Judo स्कींग – Skiing आईस हॉकी – Ice Hockey राईडिंग – Riding फिंसिगं – Fishing स्विमिंग – Swimming हंटिंग – Hunting |
पुतिन का जन्म – Birth of Putin
पुतिन का जन्म ७ अक्टूम्बर १९५२ को सोवियत संघ के रूसी गणराज्य के लेनिनग्राद, वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग Saint Petersburg, Russia में एक गरीब परिवार में हुआ था। पुतिन का पुरा नाम व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन Vladimir Vladimirovich Putin है।
पुतिन के माता-पिता व भाई – Putin’s parents and brothers
पुतिन के पिता का नाम व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन Vladimir Spiridonovich Putin है व पुतिन की माता का नाम मारिया ईवानोव्ना शैलोमवा Maria Ivanovna Shelomova है। पुतिन के पिता सोवियत नेवी में कार्यरत थे व पुतिन की माता एक फैक्ट्री में मजदूर के रूप में कार्य किया करती थी।
पुतिन के पिता स्पिरिदोनोविच Spiridonovich ने सन् १९३० के दशक में पनडुब्बी बेडे में कार्य किया। पुतिन के पिता ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विरोधियों पर घात लगाकर हमला करने वाले दस्ते में भी काम किया था। जैसे ही युद्ध विराम हुआ उसके बाद पुतिन के पिता ने एक कारखाने में फौरमैन के रूप में काम किया। पुतिन के दो भाई भी थे विक्टर और अल्बर्ट Viktor and Albert, जिसमें से पुतिन तीसरे नंबर का भाई था। पुतिन के जन्म से पहले ही उसके दो भाई विक्टर और अल्बर्ट Viktor and Albert की मृृृृत्यू हो चुकी थी।
पुतिन का परिवार – Putin’s family
पुतिन की शादी ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचेरेत्नाया Lyudmila Aleksandrovna Ocheretnaya से २८ जुलाई १९८३ में हुई, जिसमें उनके दो बच्चेे हुए।
पहली पुत्री – मारिया पुतिन (Mariya Putin)
जन्म स्थान – लेनिनग्राद सोवियत संघ
जन्म दिनांक – २८ अप्रैल १९८५
दुसरी पुत्री – येकातेरिना (Katerina Tikhonova)
जन्म स्थान – ड्रेसडेन पूर्वी जर्मनी
जन्म दिनांक – ३१ अगस्त १९८६
प्रोएक्ट मिडिया द्वारा नवंबर २०२० में पत्रिका में एक लेख छापा की व्लादिमीर पुतिन का अपनी पत्नी के अलावा दुसरी महिला के साथ भी नाजायज संबध था। इस घटन के बाद पुतिन और उनकी पत्नी के बिच संबध बिगडने लगे। ल्यूडमिला ने पुतिन पर मारने-पीटने व उत्पीडन के आरोप भी लगाये जो आज तक साबित नही हो पाये। पुतिन व उनकी पत्नी ल्यूडमिला ने ६ जून २०१३ को शादी टूटने की घोषणा की, उसके बाद २ अप्रैल २०१४ को उन दोनो के बिच आधिकारिक रूप से तलाक हो गया।
शिक्षा – Education
पुतिन ने अपनी शिक्षा लेनिनग्राड राजकिय विश्वविद्यालय से शुरू की थी। उन्होने अपनी स्नातक की डिग्री साल १९७५ तक ली व उसके बाद उन्होने सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था KGB (Komitet Gosudarstvennoy Bezopasnosti) के लिये काम करना शुरू किया। साल १९९१ तक पुतिन का यह सफर चलता रहा। १२ साल की उम्र में उन्होने सुमो और जुडो का अभ्यास शुरू कर दिया था। पुतिन मार्शल आर्ट में ब्लैक बैल्ट है।
पुतिन का प्रारंभिक राजनीतिक जीवन – Putin’s Political Life
- व्लादिमीर पुतिन को सन् १९९० में डिप्टी मेयर में रूप में पदस्थ किया गया था।
- पुतिन २८ जून १९९१ को महापौर कार्यकाल के बाहरी संबधो के समिति के प्रमुख बने रहे।रहे। सन् १९९६ तक पुतिन विदेश संबध समिति के प्रमुख बने रहे।
- पुतिन ने सेंट पिटर्सबर्ग में कई अन्य राजनीतिक और सरकारी पदो पर १९९४ से १९९६ तक कार्य किया।
- पुतिन को सेंट पिटर्सबर्ग सरकार के पहले उपाध्यक्ष के रूप में मार्च १९९४ में नियुक्त किया गया।
- राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने २६ मार्च १९९७ में पुतिन को राष्ट्रपति स्टाफ का उप प्रमुख नियुक्त किया।
- पुतिन को २५ मई १९९८ में पहला उप प्रमुख नियुक्त किया गया था।
- येल्तसिन ने पुतिन को २५ जुलाई १९९८ में संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) का निदेशक नियुक्त किया।
- पुतिन को ०९ अगस्त १९९९ में तीन प्रथम उप प्रधानमंत्रियों में से एक नियुक्त किया गया था।
- पुतिन ने ०७ मई २००० को राष्ट्रपति के रूप में पहला कार्यकाल संभाला।
- पुतिन को १४ मार्च २००४ को ७१% वोटो के साथ दुसरे कार्यकाल के लिये राष्ट्रपति पद के लियेे चुने गये।
- पुतिन ०४ मार्च २०१२ को 63.6% वोटो के साथ तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिये चुने गये।
- पुतिन ने २०१८ का राष्ट्रपति चुनाव ७६% से अधिक वोटो के साथ जीता।
- पुतिन का चौथा कार्यकाल ७ मई २०१८ को शुरू हुआ और २०२४ तक चलेगा।
पुतिन का राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल – Putin’s term as president
क्रं. | पद | कार्यकाल |
---|---|---|
१. | कार्यवाहक राष्ट्रपति | १९९९-२००० |
२. | राष्ट्रपति के रूप में पहला कार्यकाल | २०००-२००४ |
३. | राष्ट्रपति के रूप में दुसरा कार्यकाल | २००४-२००८ |
४. | राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल | २०१२-२०१८ |
5. | राष्ट्रपति के रूप में चौथा कार्यकाल | २०१८- वर्तमान |
सम्मान एवं पुरस्कार – Honors & Awards
१. | लीजन ऑफ ऑनर का ग्रेड क्रॉस | सितंबर २००६ में फ्रांस के राष्टप्रति ज्याक शिराक पुतिन को दोनो देशों के बिच मित्रता बढाने में उनके योगदान के लिये सबसे उच्चतम सम्मान |
२. | पर्सन ऑफ द ईयर | २००७ में टाईम पत्रिका ने पुतिन को नामित किया। |
३. | किंग अब्दुल अजीज पुुुुुुरस्कार | १२ फरवरी २००७ को सऊदी बादशाह अब्दुल्ला ने सऊदी अरब के शीर्ष नागरिक अलंकार पुरस्कार से पुतिन को सम्मानित किया। |
४. | ऑर्डर ऑफ जायद | १० सितंबर २००७ को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नहयान ने संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष नागरिक पुरस्कार से पुतिन को सम्मानित किया। |
५. | पर्सन ऑफ द ईयर | दिसंबर २००७ में एक प्रभावशाली और सम्मानित रूसी व्यापार साप्ताहिक एक्सपर्ट मेगजीन ने पुतिन को नामित किया। |
६. | व्लादिमीर पुतिन एवेन्यू | ०५ अक्टूबंर २००८ को चेचन राष्ट्रपति रमजान कदयरोव के आदेश के अनुसार चेचन्या गणराज्य की राजधानी ग्रान्जी की मध्य सड़क का नाम विक्टरी एवेन्यू से बदल कर रख दिया गया। |
७. | व्लादिमीर पुतिन पीक | फरवरी २०११ में किग्रिस्तान कि संसद ने तियां शान पहाडो मे से एक शिखर का नाम रखनेे का निर्णय लिया। |
८. | कन्फ्यूशियस शांति | १५ नवंबर २०११ को चीन इंटरनेशनल पीस रिसर्च सेटर ने २०११ में नाटो द्वारा लीबिया पर बमबारी का विरोध करने एवं १९९९ में चेचन्य में युद्ध में जाने के निर्णय के लिये पुतिन को पुरस्कार से सम्मानित किया। |
९. | डॉक्टरेट की मानद उपाधी | २०११ में बेलग्रेड विश्वविद्यालय ने पुतिन … उपाधि से सम्मानित किया। |
पुतिन के बारे में कुछ अनसुनी बातें – Unheard facts about Putin
१- पुतिन को मार्च में हुए आम चुनाव में ७६.७ प्रतिशत वोट मिले थे। रूस में पुतिन के शपथ ग्रहण से पहले ही विपक्ष के नेता एलेक्सी नावाल्नी सहित करीब १,६०० प्रदर्शनकारियों जो पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे को हिरासत में लिया गया था।
२- पुतिन को जासूसी की बुक्स व नॉवेल पढना पसंद है। उन्हे ने कहा था की जो पुरी आर्मी नही कर सकती है वह एक जासूस कर सकता है।
3- कुछ रिपोर्ट के मुताबिक वे अपने सबह का समय वर्कआउट में गुजारते है और स्विमिंग करना पसंद करते है।
4- सुरक्षा के मामले में देखा जाये तो पुतिन जब विदेश दौरे पर जाते है तो वहां की चादरो से लेकर बर्तन व टॉयलेट सीट तक बदल दिये जाते है।
5- वर्ष २०११ में एक ऑनलाइन कॉमिक की शुरूआत की गई थी जिसका नाम ‘सुपर पुतिन’ है। इसका हीरो पुतिन हमलावर आतंकवादियों को जूडो के अपने दांवो से पराजित करता है। इसमें पुतिन को सुपर हीरो दिखाया जाता है।
6- पुतिन ने पूर्वी रूस में एक टीवी दल को वर्ष २००८ में बाघ से बचाया था।
7- बीटल्स और पॉल मैकॉर्टिनी के पुतिन बहुत बडे फैन है।
8- पुतिन को जर्मन में महारथ हासिल है। वे जर्मन अच्छी तरह से बोल लेते है।
9- KGB में रहने के दौरान पुतिन पश्चिमी देशों में रूस के लिए जासूसी करते थे।
10- पुतिन की दो बेटियां मारिया पुतिन और येकातेरिना पुतिन है जिनका जीवन पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है।
11- पुतिन जूडो में मात्र १८ वर्ष की आयु में ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके थे।
**************
उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर दोस्तो आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप मुझे Comment करके जरूर बताएं। हम ऐसी ही पोस्ट अगली बार आपके लिये फिर लेके आयेगें एक नये अंदाज में और एक नये स्पेशल जीके हिंदी के साथ।
दोस्तो अगर यह पोस्ट आप लोगो ने पढ़ी और आप लोगो को यह पोस्ट अच्छी लगी तो कृपया ये पोस्ट आपके दोस्तो व रिश्तेदारों को जरूर Share करें। और आप मेरी ये पोस्ट Facebook, Instagram, Telegram व अन्य Social Media पर Share करें, धन्यवाद! में आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हुं।